Skip to main content

पर्यावरण पर निबंध


"पर्यावरण बचाओ विश्व बचाओ"


प्रस्तावना
*पर्यावरण[ENVIROMENT] शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिलकर हुआ है पहला"परी"जो हमारे चारों ओर हैं, दूसरा"आवरण"जो हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं| सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है|



*पर्यावरण[ENVIROMENT] के बिना जीवन मुमकिन नहीं है,पर्यावरण के अंदर जल,वायु,मिट्टी,कीट एवं जानवर सभी मुख्य  किरदार निभाते हैं| पर्यावरण हमें जीने में मदद करती है तो हमारा फर्ज बनता है पर्यावरण को स्वच्छ रखना| हमें हमेशा पर्यावरण स्वच्छ रखने की कोशिश करनी चाहिए उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कभी भी नहीं करना चाहिए|


"विश्व पर्यावरण दिवस"
[World Enviroment Day]
*विश्व पर्यावरण दिवस[WORLD ENVIROMENT DAY] पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है|विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने 1972 में की थी पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक जागृति लाने के लिए किया गया था|


पर्यावरण को नुकसान
*पर्यावरण की देख-रेख करनी हमारी जिम्मेदारी[RESPONSIBLITY] है लेकिन आजकल ऐसा लगता है कुछ लोगों ने पर्यावरण को चोट पहुंचाने का बहुत बड़ा बीड़ा उठाया है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो हमारे पर्यावरण को लगातार सुधारने में लगे हुए हैं और काफी मेहनत करें हैं|


*आजकल लोग पर्यावरण को बचाते कम है और नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं,लोग जगह-जगह छुट्टियों में घूमने जाते हैं,तरह-तरह के नदियों के किनारे,समुंद्र के किनारे घूमते हैं, और इस दौरान वह तरह-तरह के पैकेट वाले चीज खाते हैं और उन पैकेट को कचरे के डब्बे[DUSTBIN] में डालने की जगह वहीं पर फेंक देते हैं या फिर पानी की बॉटल जोकि प्लास्टिक[PLASTIC] की होती है उसमें वह पानी पीते हैं और उसे वहीं छोड़ देते हैं जो कि सीधे-सीधे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती है और पर्यावरण में रहने वाले जीवो को नुकसान पहुंचाती है|और जो नदियां या समुंद्र में जीव-जंतु रहते हैं उनके लिए सबसे ज्यादा परेशानी की वजह है| पर्यावरण प्रदूषित होने की वजह से उनका बहुत ही ज्यादा तादाद में मृत्यु हो रही है|पर्यावरण प्रदूषित होने का यह मुख्य कारण है| हमारे संसार में बहुत से ऐसे जीव हैं जो कि अब विलुप्त हो चुके हैं पर्यावरण के प्रदूषित होने के वजह से|



*बहुत सारे लोगों की ख्वाइश होती है बड़े-बड़े घर हो और इस बड़े घर को बनाने के लिए पेड़ों को कटवा दिया जाता है|बड़े-बड़े उद्योग को स्थापित करने के लिए पेड़ कटवाए जा रहे हैं और बड़े उद्योगों से जो धुए निकलती है वह प्रदूषण करती है और इस वजह से हमारे समाज में गंदगी फैल जाति है जिससे लोग अस्वस्थ हो जाते हैं और बीमार पड़ने लगते हैं|रोड बनवाने के लिए बड़े-बड़े जंगलों को काट दिया जा रहा है,बड़े-बड़े पहाड़ों को काट दिया जा रहा है लेकिन इसके बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा जो कि पर्यावरण के लिए बहुत ही नुकसान दे है और हमारे लिए भी|


 पर्यावरण के बचाव

*पर्यावरण को अगर बचाना है तो हर जगह पेड़ लगाए जाने चाहिए|सरकार को कानून बना देना चाहिए कि हर साल जितने भी नए बच्चे स्कूल में दाखिला लेंगे उन्हें अपने पहले साल मैं एक पेड़ लगाना अनिवार्य होगा|इससे पर्यावरण बिल्कुल सुरक्षित रहेगा अगर पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे| इसलिए हमें पर्यावरण बचाने के लिए ठोस कदम उठाना ही पड़ेगा तभी हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और हम सुरक्षित रहेंगे|



*पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो सबसे पहले हमें जो अनावश्यक वृक्ष कट रहे हैं उन्हें सबसे पहले रोकना चाहिए और इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए|


*पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए सरकार को बहुत सारे सख्त कानून बनाने चाहिए जो अवैध तरीके से उद्योग चल रहे हैं,या फिर वृक्ष काट रहे हैं या,फिर कुछ भी जो पर्यावरण के खिलाफ अवैध तरीके से हो रहे हैं उन सब के खिलाफ सरकार को कोई बहुत ही कड़े नियम बनाने चाहिए|


उपसंहार
पर्यावरण को सुरक्षित रहना हमारे लिए बहुत आवश्यक है|पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना हमारे लिए नुकसानदेह है|पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे,अगर पर्यावरण दूषित होगा तो वह हमारे लिए परेशानी होगी क्योंकि पर्यावरण दूषित होगा तो लोग बीमार पड़ेंगे|और आजकल जिस प्रकार से पर्यावरण दूषित हो रहे हैं बहुत जल्द ऐसा समय आ जाएगा लोगों को खुले हवा में सांस लेने में भी तकलीफ होगी इसलिए हमें पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है|

धन्यवाद

||जय हिंद जय भारत||




Comments

Popular posts from this blog

प्रदूषण

"हमें वृक्ष लगाना है हमें हमारे देश को बचाना है" प्रस्तावना नमस्कार मैं अमन कुमार आज हम प्रदूषण पर चर्चा करेंगे कि प्रदूषण किसे कहते हैं प्रदूषण क्यों होता है प्रदूषण होने के क्या कारण हैं और हमें प्रदूषण से कैसे बचा जाए|   C ontent  अर्थ [Meaning]  कारण [Reason]  दुष्प्रभाव [Effect]  प्रकार [Type]  रोकने के उपाय [Remedy to control]   निष्कर्ष [Conclusion] अर्थ [Meaning] तो चलिए हम सबसे पहले जानेंगे कि प्रदूषण होता क्या है, प्रदूषण का अर्थ क्या है| प्रदूषण का अर्थ है जब हम अपने प्रकृति को दूषित कर देते हैं और पृथ्वी पर रहने वाले उन सभी जीवो मनुष्य जो इस वातावरण में रहने के लिए बने हैं उन सब को रहने में मुश्किल होने लगे तो इसे प्रदूषण कहेंगे क्योंकि प्रदूषण के वजह से ही लोग परेशान होते हैं प्रदूषण के वजह से ही लोगों एवं जीवो को श्वास लेने में तकलीफ होती है|   कारण [Reason] आजकल हर देशों में बड़ी बड़ी उद्योग[Industries] लग रहे हैं जिनसे  वायु प्रदूषण [Air pollution] , जल प्रदूषण [Water pollution] बढ़ता जा रहा है| लेकिन इसे कैसे रोका जाए इस...

MOBILE "THE GAME CHANGER"

MOBILE "THE GAME CHANGER"  ||जब जागो तब सवेरा|| नमस्कार मैं अमन कुमार वैसे पेशे से मैं एक विद्यार्थी हूं लेकिन थोड़ी मोडी इस सोसाइटी पर लिख लेता हूं तो मैं आज बात करने जा रहा हूं "मोबाइल द गेम चेंजर" के विषय मे तो अब आप सोचेंगे इसका मतलब क्या है मैं आज आपको मोबाइल के बारे में कुछ बताऊंगा जैसे कि वह कैसे हमारे बच्चे या हमारे युवा पर असर कर रहा है मतलब मैं एक तरह से आज आपको मोबाइल के उपयोग तथा दुरुपयोग के बारे में बताऊंगा| तो चलिए शुरू करते हैं सबसे पहले मैं आपको थोड़ी सी मोबाइल की जानकारी दे दूं कि मोबाइल किसने बनाया और कब बनाया सबसे पहले मोबाइल का निर्माण JOHN-F-MITCHELL एवं MARTIN COOPER के द्वारा किया गया था जो कि एक मोटरोला नामक फोन था और इसका निर्माण 1973 में हुआ था| यह थी मोबाइल फोन की जानकारी अब आइए हम अपने मुद्दे पर आते हैं कि कैसे एक फोन जिसे आज के जमाने में स्मार्टफोन भी कहा जाता है कैसे हमारे बच्चे एवं युवा के जीवन पर असर कर रहा है आज के जमाने में कुल 3.5 बिलियन लोग पूरे विश्व में मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं जिसमें  हमारा देश काफी ऊपर आता है...