MOBILE "THE GAME CHANGER" ||जब जागो तब सवेरा|| नमस्कार मैं अमन कुमार वैसे पेशे से मैं एक विद्यार्थी हूं लेकिन थोड़ी मोडी इस सोसाइटी पर लिख लेता हूं तो मैं आज बात करने जा रहा हूं "मोबाइल द गेम चेंजर" के विषय मे तो अब आप सोचेंगे इसका मतलब क्या है मैं आज आपको मोबाइल के बारे में कुछ बताऊंगा जैसे कि वह कैसे हमारे बच्चे या हमारे युवा पर असर कर रहा है मतलब मैं एक तरह से आज आपको मोबाइल के उपयोग तथा दुरुपयोग के बारे में बताऊंगा| तो चलिए शुरू करते हैं सबसे पहले मैं आपको थोड़ी सी मोबाइल की जानकारी दे दूं कि मोबाइल किसने बनाया और कब बनाया सबसे पहले मोबाइल का निर्माण JOHN-F-MITCHELL एवं MARTIN COOPER के द्वारा किया गया था जो कि एक मोटरोला नामक फोन था और इसका निर्माण 1973 में हुआ था| यह थी मोबाइल फोन की जानकारी अब आइए हम अपने मुद्दे पर आते हैं कि कैसे एक फोन जिसे आज के जमाने में स्मार्टफोन भी कहा जाता है कैसे हमारे बच्चे एवं युवा के जीवन पर असर कर रहा है आज के जमाने में कुल 3.5 बिलियन लोग पूरे विश्व में मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं जिसमें हमारा देश काफी ऊपर आता है...