Skip to main content

प्रदूषण

"हमें वृक्ष लगाना है हमें हमारे देश को बचाना है"

प्रस्तावना
नमस्कार मैं अमन कुमार आज हम प्रदूषण पर चर्चा करेंगे कि प्रदूषण किसे कहते हैं प्रदूषण क्यों होता है प्रदूषण होने के क्या कारण हैं और हमें प्रदूषण से कैसे बचा जाए|

 Content
  •  अर्थ [Meaning]
  •  कारण [Reason]
  •  दुष्प्रभाव [Effect]
  •  प्रकार [Type]
  •  रोकने के उपाय [Remedy to control]
  •   निष्कर्ष [Conclusion]

अर्थ [Meaning]
तो चलिए हम सबसे पहले जानेंगे कि प्रदूषण होता क्या है, प्रदूषण का अर्थ क्या है| प्रदूषण का अर्थ है जब हम अपने प्रकृति को दूषित कर देते हैं और पृथ्वी पर रहने वाले उन सभी जीवो मनुष्य जो इस वातावरण में रहने के लिए बने हैं उन सब को रहने में मुश्किल होने लगे तो इसे प्रदूषण कहेंगे क्योंकि प्रदूषण के वजह से ही लोग परेशान होते हैं प्रदूषण के वजह से ही लोगों एवं जीवो को श्वास लेने में तकलीफ होती है|


 कारण [Reason]
आजकल हर देशों में बड़ी बड़ी उद्योग[Industries] लग रहे हैं जिनसे  वायु प्रदूषण [Air pollution] , जल प्रदूषण [Water pollution] बढ़ता जा रहा है| लेकिन इसे कैसे रोका जाए इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है| आए दिन लोग विरोध [Protest] करते हैं  प्रदूषण [Pollution] को कम करने या रोकने  की मांग करते हैं लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिलती है|

"प्रदूषण के कुछ मुख्य कारण"
  •  उद्योग [Industries]
  •  पेड़ की कटाई [Cutting of try]
  •  वाहन [Vehicles]
  •  बेवजह ध्वनि प्रदूषण [Sound pollution]
  •  नदी में कपड़े धोना [Cleaning clothes in river]
  •  चिमनी [Chimney]
"उद्योग"- उद्योग से वायु प्रदूषण एवं जल प्रदूषण दोनों होते हैंउद्योग मुख्य वजह है प्रदूषण होने का हमारे देश में कुछ ऐसे भी उद्योग हैं जो गैरकानूनी तरीके से चल रहे है| वह अपने फायदे के लिए अंधाधुन उद्योग चला रहे हैं और इस वजह से प्रदूषण बहुत ज्यादा हो रहा है और वातावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं|

"वाहन"- हमारे देश में बहुत सारी ऐसी वाहन हैं जो अत्यधिक  वायु प्रदूषण फैलाते हैं और ध्वनि प्रदूषण भी करते हैं, जिससे इंसान को बहुत ज्यादा तकलीफ होती है और वातावरण को भी इससे बहुत नुकसान होता है|

"पेड़ की कटाई"- आजकल हमारे देश में पेड़ की कटाई बढ़ चुकी है नए नए उद्योग स्थापित करने के लिए पेड़ घटाएं काटे जा रहे हैं| लेकिन यह हमें नुकसान भी कर रहा है हमारे यहां बहुत सारे उद्योग ऐसे भी हैं जो सरकार की बातें नहीं को नहीं मानते और अत्यधिक उद्योग को चलाते हैं अपने मुनाफे के लिए ऐसे उद्योगपति भ्रष्टाचार और प्रदूषण दोनों फैलाते हैं|

"बेवजह हॉर्न बजाना"- हमारे देश में बेवजह ध्वनि प्रदूषण करने की एक परंपरा सी हो गई है लेकिन लोग समझते नहीं है कि जरूरत से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण करने से लोग परेशान हो जाते हैं| जैसे ट्रैफिक सिग्नल पर लोग कुछ सेकेंड इंतजार नहीं कर पाते और वहां हॉर्न बजाते हैं जिससे सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण होती है और शादियों में अत्यधिक जोड़ से गाने बजाए जाते हैं जिससे भी ध्वनि प्रदूषण होती है|

"नदी में जाकर कपड़े धोना"- हमारे यहां सदियों से चलता आ रहा है| लोग नदियों में जाकर नहाते हैं या कपड़े  धोते हैं| लेकिन जब हम नदी में नहाने जाते हैं या कपड़े धोने जाते हैं उस वक्त जो हम साबुन का प्रयोग करते हैं उसमें केमिकल होता है और वह केमिकल नदियों के पानी में मिल जाता है इस वजह से जल प्रदूषण होता है और वही जल ना जाने कितने लोग प्रयोग करते हैं उस जल को पीतेे हैं और बीमार पड़ जाते हैं और बहुत सारे पशुओं भी उस जल को पीते हैं वह भी बीमार पड़ जाते हैंं|

"चिमनी"- चिमनी से भी वायु प्रदूषण होता है चिमनी से जो दुआ निकलती है वह अगल - बगल के इलाकों को पूरी तरह से प्रदूषित कर देता है और लोगों को रहने में काफी तकलीफ होती है और सांस लेने में भी काफी तकलीफ होती है खासकर बुजुर्ग एवं बच्चों को|

 प्रकार [Type]
 प्रदूषण के मुख्य प्रकार यह हैं
  •  वायु प्रदूषण [Air pollution]
  •  जल प्रदूषण [Water pollution]
  •  ध्वनि प्रदूषण [Sound pollution]
  • मुद्रा प्रदूष [Soil pollution]

वायु प्रदूषण [Air pollution]

वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बड़े शहरों में है| वहां 24 घंटे कारखाने चलते जिसमें से धुआ निकलता है और वह पूरे वातावरण में फैल जाता है| और लोग उसी प्रदूषित वायु में सांस लेते हैं और वही वायु स्वास्  बनकर उनके अंदर जाती है और अनेक प्रकार की बीमारियों को जन्म देती हैै| भारत में बहुत सी ऐसी गाड़ियां है जो काले ढुुऐ छोड़ती है जो कि वायु प्रदूषण फैलाने का दूसरा मुख्य कारण भी है|

"वायु प्रदूषण से होने वाली कुछ मुख्य बीमारी"

1)पक्षाघात [Stroke]
 
2)इस्कीमिक  हृदय रोग [Ischaemic heart disease]

3)ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज [Chronic Obstructive Plumonary Disease]

4) फेफड़ा की कैंसर [Lung Cancer]

भारत में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषित राज्य हैं झारखंड में स्थित झरिया नामक स्थान एवं दिल्ली जो कि भारत की राजधानी है यह दो जगह हमारे देश की सबसे प्रदूषित जगह हैं|


जल प्रदूषण [Water pollution]

जल प्रदूषित होने का मुख्य कारण है कारखानों से निकला हुआ रसायनिक जल जो कि नदियों, नालों में जाकर मिलती है और बारिश के दिन में जब वर्षा होती है तो वह रसायनिक जल सारे शुद्ध पानी में जाकर मिल जाता है और लोग जब वह पानी को प्रयोग करते हैं तो वह बीमार पड़ जाते हैं|भारत में अभी भी बहुत ऐसी जगह है जहां घर की पानी निकल कर किसी नाले के द्वारा नदी में जाकर मिल जाती है और वह पूरे नदी को प्रदूषित कर देती है|हमारे देश में बहुत सारे पर्यटक आते हैं और हमारे देश के लोग भी जो नदी के किनारे या समुंद्र के किनारे घूमने टहलने जाते हैं वह प्लास्टिक की बोतलें या किसी खाने वाले चीज की पैकेट समुद्र या नदी के  किनारे फेंक देते हैं और उस प्लास्टिक को नदी/समुंद्र अपने में समा लेती है और इससे प्रदूषण भी होता है और पानी में रहने वाले जीवो पर भी असर होता है|हमारी लापरवाही की वजह से उनकी जान भी चली जाती है|

"जल प्रदूषण से होने वाली बीमारियां"

1) डायरिया [Diarrhoea]

2) पीलिया [Jaundice]

3) टाइफाइड [Thypoid]

हमारे देश में सबसे प्रदूषित नदी दिल्ली की यमुना नदी है|


ध्वनि प्रदूषण [Sound pollution]

ध्वनि प्रदूषण एक ऐसा प्रदूषण है जो अधिक होने पर इंसान की मृत्यु भी हो सकती है|आजकल कुछ इस प्रकार के मशीन आ चुके हैं जो लोगों के कान के परदे फाड़ देते है और वह बहरे हो जाते हैं|ध्वनि प्रदूषण इंसान के अधिक उतावले होने पर होती है लोग बिना वजह ध्वनि प्रदूषण करते हैं आजकल कुछ ऐसी मोटरसाइकिल आ चुकी है जिसकी आवाज से लोगों के कान के परदे फाड़ देती है |एवं शादी व्याह में कुछ ऐसे यंत्र का प्रयोग किया जाता है जिनकी आवाज बहुत तीव्र होती है|

"ध्वनि प्रदूषण से बहुत सी जानलेवा बीमारी हो सकती है जैसे"

1) बहरे हो जाना [Deaf]

2) याददाश्त एवं एकाग्रता में कमी आ जाना [Lack of concentration & memory power]

3) चिड़चिड़ापन [Irritation]

4) अवसाद [Depression]

5) कैंसर [Cancer]



दुष्प्रभाव [Side effect]

प्रदूषण का दुष्प्रभाव यह है कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है| जानवर की कुछ प्रजाति जो कि बहुत कम है वह धीरे-धीरे खत्म होती जा रही हैं| प्रदूषण के कारण ना समय पर वर्षा होती है ना समय पर गर्मी और ना ही ठंडी होती है| प्रदूषण ने पूरे समय चक्र को बदल कर रख दिया है| लोग बड़े-बड़े उद्योग स्थापित कर रहे हैं अपने घर को बनाने के लिए वृक्ष को लगातार काट रहे हैं जिसका दुष्परिणाम यह है कि लोग घर तो बना ले रहे हैं लेकिन यह है कि लोग घर तो बना ले रहे हैं लेकिन स्वस्थ स्वस् नहीं ले पा रहे हैं पूरा हवा प्रदूषित हो चुका है बड़े-बड़े शहरों में पेड़ काटे जा रहे हैं बड़े बड़े मॉल बनाए जा रहे हैं बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनाई जा रही हैं लेकिन पर्यावरण का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है और इन लोगों की गलती की सजा हुआ छोटे छोटे किसान भुगत रहे  है जिनकी अर्थव्यवस्था उनके खेती ही है लेकिन समय पर  वर्षा ना होना धूप ना होना उनके फसल को बर्बाद कर देती है और उन्हें दाने-दाने के लिए तरसना पड़ता है|


रोकने के उपाय [Remedy to Control]

अगर हमें  हमारे देश को प्रदूषण मुक्त देश बनाना है  तो बहुत सारे सख्त कदम उठाने होंगे| देश को तो कुछ सख्त कदम उठाने होंगे ही साथ ही साथ हमें भी पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कुछ सख्त कदम उठाने होंगे क्योंकि यह देश हमारा है और हमें अपने देश को बचाने के लिए आगे आना होगा| 

"प्रदूषण रोकने के कुछ उपाय इस प्रकार हैं"

1) अत्यधिक पेड़ लगाए जाएं हमें हर जगह अपने घर के आसपास सड़क के आसपास हमारे स्कूल में या उसके आसपास सभी जगह हमें पेड़ लगाने होंगे इससे हमें अत्यधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी और हम शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण में रह सकेंगे|

2) अनावश्यक पेड़ कटाई को  रोकनी होगी|

3)  ऐसे उद्योग को कड़े शर्त पर खोला जाए जो वातावरण को नुकसान पहुंचाते हैं|

4) अनावश्यक ध्वनि प्रदूषण करने वालों से अधिक जुर्माना लिया जाए ताकि आगे वह ऐसी गलती ना करें|


निष्कर्ष[Conclusion]
हमारे देश में प्रदूषण बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है|जिसे रोकना बहुत जरूरी है वरना प्रदूषण के वजह से लोगों को बहुत सी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है| प्रदूषण को रोकने के लिए हमें अत्यधिक वृक्ष लगाने की आवश्यकता है ताकि मौसम अपने समय के अनुसार चलने लगे और हमारे किसान उनके फसल बर्बाद ना हो और वह भी अपने जीवन यापन सामान्य मनुष्य की तरह व्यतीत करें एवं उन उद्योगों को बंद किया जाए जो अत्यधिक प्रदूषण करते हैं  इससे हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा और वातावरण स्वच्छ रहेगा तो मनुष्य जीव जंतु सभी स्वस्थ रहेंगे इसलिए प्रदूषण को रोकना आवश्यक है|

धन्यवाद

||जय हिंद जय भारत||


Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

पर्यावरण पर निबंध

"पर्यावरण बचाओ विश्व बचाओ" प्रस्तावना *पर्यावरण[ENVIROMENT] शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिलकर हुआ है पहला"परी"जो हमारे चारों ओर हैं, दूसरा"आवरण"जो हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं| सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक  और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और  घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है| *पर्यावरण[ENVIROMENT] के बिना जीवन मुमकिन नहीं है,पर्यावरण के अंदर जल,वायु,मिट्टी,कीट एवं जानवर सभी मुख्य  किरदार निभाते हैं| पर्यावरण हमें जीने में मदद करती है तो हमारा फर्ज बनता है पर्यावरण को स्वच्छ रखना| हमें हमेशा पर्यावरण स्वच्छ रखने की कोशिश करनी चाहिए उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कभी भी नहीं करना चाहिए| "विश्व पर्यावरण दिवस" [World Enviroment Day] *विश्व पर्यावरण दिवस[WORLD ENVIROMENT DAY] पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है|विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की घोषणा पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने 1972 में की थी पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक जागृति लाने के लिए किया गया था...

MOBILE "THE GAME CHANGER"

MOBILE "THE GAME CHANGER"  ||जब जागो तब सवेरा|| नमस्कार मैं अमन कुमार वैसे पेशे से मैं एक विद्यार्थी हूं लेकिन थोड़ी मोडी इस सोसाइटी पर लिख लेता हूं तो मैं आज बात करने जा रहा हूं "मोबाइल द गेम चेंजर" के विषय मे तो अब आप सोचेंगे इसका मतलब क्या है मैं आज आपको मोबाइल के बारे में कुछ बताऊंगा जैसे कि वह कैसे हमारे बच्चे या हमारे युवा पर असर कर रहा है मतलब मैं एक तरह से आज आपको मोबाइल के उपयोग तथा दुरुपयोग के बारे में बताऊंगा| तो चलिए शुरू करते हैं सबसे पहले मैं आपको थोड़ी सी मोबाइल की जानकारी दे दूं कि मोबाइल किसने बनाया और कब बनाया सबसे पहले मोबाइल का निर्माण JOHN-F-MITCHELL एवं MARTIN COOPER के द्वारा किया गया था जो कि एक मोटरोला नामक फोन था और इसका निर्माण 1973 में हुआ था| यह थी मोबाइल फोन की जानकारी अब आइए हम अपने मुद्दे पर आते हैं कि कैसे एक फोन जिसे आज के जमाने में स्मार्टफोन भी कहा जाता है कैसे हमारे बच्चे एवं युवा के जीवन पर असर कर रहा है आज के जमाने में कुल 3.5 बिलियन लोग पूरे विश्व में मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं जिसमें  हमारा देश काफी ऊपर आता है...